फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छह महीने से बंद बैराज-सरैया मार्ग आवागमन के लिए खोला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरओबी के निर्माण कार्य की वजह से बंद किया गया था, राहगीरों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्लागंज। सरैया क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य होने से छह महीने पहले बंद किए गए गंगा बैराज से सरैया व मरहला होकर जाजमऊ की ओर जाने वाले मार्ग के एक हिस्से को बुधवार को सेतु निगम ने आवागमन के लिए खोल दिया है। अब पुल के एप्रोच मार्ग से मरहला चौराहे की ओर वाहन सवार जा सकेंगे। इससे वाहन सवारों को अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

करीब छह माह पहले गंगा बैराज मार्ग से मरहला चौराहा शुक्लागंज की ओर आने व जाने वाले वाहनों का आवागमन रोकने के लिए सेतु निगम की ओर से पुल के प्रवेश द्वार सरैया गांव के सामने मार्ग पर बोल्डर रखवा कर बंद करा दिया गया था। इसके बाद डायवर्जन करते हुए ट्रांस गंगा सिटी से सहजनी होकर सभी छोटे बड़े वाहनों को निकाला जाना शुरू हुआ। ताकि पुल निर्माण कार्य में कोई रूकावट न आ सके। अब पुल का निर्माण कार्य सरैया रेलवे क्रॉसिंग और मरहला चौराहे के बीच पूरा हो गया है। इसके चलते सरैया आरओबी के एक छोर में लगे बोल्डर को हटा दिया गया है, ताकि सिर्फ हल्के वाहन निकल सके। दो और चार पहिया वाहन मरहला चौराहे से सरैया पुल के एप्रोच मार्ग से होकर आवागमन करेंगे। सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्टर मैनेजर एसके सुमन ने बताया कि मरहला से सरैया रेलवे क्रॉसिंग छोर का कार्य पूरा हो गया है, वहां से सभी समान भी हटा लिया गया है। इसके चलते आवागमन शुरू कर दिया गया है। इससे दो और चार पहिया वाहन सवारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अभी तक सभी वाहन ट्रांसगंगा सिटी से सहजनी होकर उन्नाव-कानपुर आवागमन करते थे, जिसमें समय अधिक लगता था। अब हल्के वाहन बैराज मार्ग से सीधे मरहला चौराहा एप्रोच मार्ग से होकर आवागमन करेंगे। इससे तीन किलोमीटर का चक्कर बचेगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें