फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रसव के दो दिन बाद बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के दो दिन बाद बच्चे की मौत
विज्ञापन

पहले से मुकदमा दर्ज होने से कोर्ट से नवजात के डीएनए सैंपल का था आदेश
पोस्टमार्टम में बीमारी से हुई मौत की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ के निजी अस्पताल में महिला का प्रसव होने के बाद कोर्ट के आदेश पर बच्चे के पिता की पहचान के लिए रात में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित किया गया है।
सदर कोतवाली के नरेंद्रनगर मोहल्ला निवासी गीता देवी (24) काफी समय से बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के खरौली गांव निवासी नीरज के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थीं। गर्भवती होने पर,नीरज ने उसे अपना बच्चा मानने से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने 26 मार्च को सदर कोतवाली में नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामले में नीरज जेल भेजा गया था। वह दो माह पहले जमानत पर बाहर आया है। कोर्ट ने प्रसव के बाद बच्चे के पिता की पहचान के लिए डीएनए सैंपल करने का आदेश दिया था। 17 अक्तूबर को गीता ने बच्चे को जन्म दिया। 19 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

को बच्चे की मौत हो गई। महिला शव लेकर सदर कोतवाली पहुची और जानकारी दी। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बीमारी और कमजोरी से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डीएनए जांच के लिए सैम्पल सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें