फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टायर फटने से बेकाबू ऑटो दूसरी लेन पर पलटा, वाहन से कुचलकर श्रमिक की मौत

Wed, 07 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। हाईवे पर टायर फटने से ऑटो बेकाबू होकर दूसरी लेन पर पलट गया। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे वाहन ने ऑटो सवार श्रमिक को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक और दो सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पीलीभीत के मोहल्ला कोरे सियान निवासी मो. उमर (50) दही थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। यहीं औद्योगिक क्षेत्र साइड एक स्थित स्टैंडर्ड फ्रोजन फूड्स लिमिटेड में काम करता था। पांच मई की रात नौ बजे बीमार होने पर शहर ऑटो से दवा लेने गया था। ऑटो से लौटते समय कानपुर-लखनऊ हाईवे के रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास ऑटो का टायर फटने से अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर पहुंच गया। घटना में मो. उमर हाईवे पर गिर गया। तभी लखनऊ की ओर से आया वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। पति की मौत से पत्नी जरीना चार बच्चों में तीन बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि ऑटो चालक और दो सवारियों को मामूली चोटें आई थीं, उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें