फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 4.99 करोड़ से सई नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसी

Thu, 07 Aug 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
मिर्जापुर-अजिगांव में बने पुल की धंसी सड़क। - फोटो : मिर्जापुर-अजिगांव में बने पुल की धंसी सड़क।
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। विकासखंड के मिर्जापुर अजिगांव के पास चार महीने पहले सई नदी पर 4.99 करोड़ से बने पुल की एप्रोच रोड (पुल को जाने वाली सड़क) में दरारें आ गईं और सड़क एक जगह धंस भी गई है। इससे आवागमन में खतरा बढ़ गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का कहना है कि जलजीवन मिशन की पाइप लाइन डालने के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

सई नदी पर पुल निर्माण के लिए अमर उजाला ने वर्ष 2022 में लंबी मुहिम चलाई थी। इसके बाद ही पुल के लिए बजट स्वीकृत हुआ था और जनवरी 2024 में निर्माण शुरू हुआ था। नदी पर 54 मीटर लंबे व सात मीटर चौड़े पुल के साथ दो किमी की एप्रोच रोड का निर्माण मार्च 2025 में पूरा होने के बाद यातायात खोला गया था। हालांकि इधर, दो दिन की बारिश में एप्रोच रोड में दोनों तरफ मिलाकर करीब 10 स्थानों पर बड़ी दरारें आ गई हैं। साथ ही पुल से पहले रोड किनारे एक बड़ा गड्ढा भी हो गया है।
इससे रोड की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों में राकेश कुमार रावत, शिवांश सिंह, कमल द्विवेदी, बबलू सिंह व हजारी लाल आदि ने आरोप लगाया कि रोड बनाने में डामर व गिट्टी सहित अन्य सामग्री का कम प्रयोग किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय अवर अभियंता व सहायक अभियंता के कार्यालय में बैठकर निरीक्षण का कोरम पूरा करने से ठेकेदार ने निर्माण में अंधेरगर्दी की। इसका परिणाम चार माह में ही सामने आ गया। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


50 हजार की आबादी करती है आवागमन
इस पुल व एप्रोच रोड से मिर्जापुर अजिगांव, सैदापुर, पनापुर, महबूबखेड़ा, गंगादीनखेड़ा, नई बस्ती, गहाखेड़ा, सिंगापुरमऊ, अरसेना, नेवरा, उदई, नेवाराघाट, फैज्जुल्लानगर, रानीखेड़ा, निरखीखेड़ा, मोहनखेड़ा, कुशलखेड़ा व पूरनखेड़ा आदि गांवों की करीब 50 हजार की आबादी आवागमन करती है।

औरास में दूसरे पुल को लेकर भी गुणवत्ता पर उठे सवाल
औरास कस्बे में सई नदी पर बनाए गए एक अन्य पुल का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया था कि दूसरे मिर्जापुर अजिगांव का पुल भी सवालों के घेरे में आ गया है। कस्बे में बने पुल की एक साल पहले 39 लाख रुपये से मरम्मत कराई गई थी। जो कम समय में ही ध्वस्त हो गया। इसको लेकर मोहान विधायक बृजेश रावत ने भी मानकविहीन निर्माण कराने का मामला विधानसभा में उठाने की बात कही है।

मामले की जानकारी मिली है। पता चला है कि गांवों में डाली जा रही पाइपलाइन के दौरान ऐसा हुआ है। जलजीवन मिशन के कर्मियों ने पाइपलाइन डालने के लिए एप्रोच रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया है। रोड का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें