चकलवंशी। माखी-परेंदा मार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लाए, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
माखी थानाक्षेत्र के गोपीखेड़ा निवासी राकेश का बेटा शोभित (14) रविवार देर शाम साइकिल से खेत जा रहा था। माखी-परेंदा मार्ग पर कार की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। कार कानपुर के बिठूर कोतवाली के नारापुर निवासी अनूप सिंह चला रहा था। घायल किशोर को सीएचसी लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। कार कब्जे में है।