फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत प्रवेश पत्र बनाने पर प्रधान टीचर निलंबित

Sun, 22 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विद्या ज्ञान परीक्षा में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने विकासखंड हसनगंज के गांव पनापुर खुर्द में संचालित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान टीचर अजय भान सिंह को निलंबित कर दिया है। प्रधान टीचर ने छात्राओं के प्रवेश पत्र पर छात्रों के नाम दर्ज कर दिए थे जिससे छात्रों को परीक्षा देने में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज उन्नाव में रविवार को विद्या ज्ञान परीक्षा कराई जा रही थी। परीक्षा देने के लिए हसनगंज विकासखंड गांव पनापुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय के छात्र सर्वेश कुमार व संदीप परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे। इन परीक्षार्थियों के रोल नंबर का जब मिलान किया गया तो वह अंकित नहीं मिला।

निरीक्षण पर पहुंचे बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह व परीक्षा प्रभारी अनुपम दीक्षित ने बच्चों के प्रवेश पत्र का मिलान कराया तो प्रवेश पत्र ही गलत निकले। नियमानुसार छात्राओं के लिए नीले रंग का प्रवेश पत्र तथा छात्रों के लिए सफेद रंग का प्रवेश पत्र बनाया गया था। लेकिन प्रधान टीचर अजय भान सिंह की लापरवाही से नीले रंग के प्रवेशपत्र पर बच्चों के नाम दर्ज कर दिए गए।
विज्ञापन


इससे सीरियल नंबर के साथ ही अनुक्रमांक संख्या भी गलत हो गई। अनुक्रमांक न मिलने के कारण बच्चे काफी देर तक परीक्षा केंद्र पर टहलते रहे। उसके बाद बीएसए ने इन दोनों बच्चों को अलग बैठा कर परीक्षा कराई।

बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रधानाचार्य की लापरवाही है। उसकी इस छोटी गलती से बच्चे को परेशानी तो उठानी ही पड़ी साथ ही परीक्षा करा रही एचसीएल कंपनी के कर्मचारी भी परेशान हुए। इस कारण प्रधान टीचर पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें