फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश रजिस्टर में गड़बड़ी पर दो प्रधान टीचर निलंबित

Wed, 29 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज विकासखंड के गांव जसमड़ा बब्बन में संचालित परिषदीय विद्यालय में बनाए जाने वाले वाले पत्र व्यवहार रजिस्टर (अवकाश रजिस्टर) में गड़बड़ी पाए जाने पर दो प्रधान टीचरों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक टीचर को प्रधान टीचर का साथ देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।
विज्ञापन


 जसमड़ा बब्बन में संचालित परिषदीय विद्यालय में तीन दिन पहले बीएसए ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय में पत्र व्यवहार रजिस्टर के पन्ने फटे मिले थे। इतना ही नहीं विद्यालय में गंदगी थी। यहां तैनात सहायक टीचर अल्का मिश्रा सुबह 10 बजे का समय लिखकर विद्यालय से गायब थीं, जबकि बीएसए सुबह 9.22 पर ही विद्यालय में मौजूद थे। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान टीचर राघवेंद्र सिंह विद्यालय से गायब थे।

यहां वर्ष 2010 से पत्र व्यवहार रजिस्टर ही नहीं बना। शिक्षामित्र से जब प्रधान टीचर का प्रार्थना पत्र मांगा गया तो वह भी नहीं मिला। शिक्षामित्र ने बिना प्रार्थना पत्र के ही छुट्टी चढ़ा रखी थी। इन्हीं लापरवाहियों के चलते दोनों प्रधान टीचरों को निलंबित करने के साथ ही सहायक टीचर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। शिक्षामित्र की कर्तव्य निष्ठा संदिग्ध मानते हुए आगे के लाभों से उसे वंचित करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ष 2013 में भी निरीक्षण किया गया था तब भी यही स्थिति पाई गई थी और सुधार के निर्देश दिए गए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें