उन्नाव। बीएसए कार्यालय से 29 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। 21 जनवरी के बाद दूसरी काउंसलिंग 31 जनवरी को निर्धारित की गई थी।
इसमें 203 प्रशिक्षु टीचराें को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। इसके लिए बीएसए कार्यालय में पहले से ही विद्यालयों की सूची चस्पा कर दी गई थी। इसमें सबसे पहले विकलांग महिला, बाद में विकलांग पुरुष फिर महिलाएं और बाद में पुरुषों को बुलाया गया था।
विकलांग पुरुष व महिला न होने के कारण सबसे पहले 20 महिलाओं ने काउंसलिंग कराई। बाद में पुरुषों की काउंसलिंग कराई गई। बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब दोबारा काउंसलिंग नहीं कराई जाएगी। अब जो भी प्रशिक्षु टीचर बीएसए कार्यालय आएगा उसे सीधे नियुक्ति पत्र ही दिया जाएगा।