फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव तापते लगी आग, पांच घर जले

Tue, 27 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
आग से जला घर व मौजूद पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ललतूपुरवा में अलाव तापते समय आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी राख हो गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। बांगरमऊ से फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा ली। लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील में दी।

ललतूपुरवा गांव में मंगलवार शाम चार बजे सर्वेश के घर में परिजन अलाव ताप रहे थे। अलाव से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल में रहने वाले अनिल, नंदलाल, सुरेश व गीता पत्नी स्व. पंचम के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पांच घरों की गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए एकजुटता दिखाई। आग बुझाने में गांव का ही आशीष पुत्र प्रकाश झुलस गया। आग में नंदलाल के रखे सात हजार रुपये की नगदी के अलावा गृहस्थी व अन्य घराें का सामान जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल शिव प्रकाश यादव ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि पांच घरों से लगभग चार लाख रुपये के नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें