पुरवा। विकासखंड की ग्राम पंचायत महरामऊ में तीन साल से सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। इससे गांवों की सफाई व्यवस्था चौपट है। वहीं स्कूल में भी सफाई नहीं हो पा रही। गांव की अधिकांश नालियां चोक हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियाें का डर बना हुआ है। लोगों ने कई बार सफाई कर्मी की तैनाती के लिए शिकायती पत्र दिया। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला पंचायत सदस्य सुशील विमल ने बताया कि 2021 से सफाई कर्मी की तैनाती न होने गांवों की नालियां चोक पड़ी है। कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन किसी की तैनाती नहीं हुई। एडीओ पंचायत रवींद्र प्रसाद ने बताया कि सफाई को लेकर गांवों में टीम बनाकर भेजी जाती हैं। टीम भेजकर गांव में सफाई कराई जाएगी। (संवाद)