फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीएलएड प्रशिक्षु परख रहे स्कूलों की हकीकत

Tue, 05 Dec 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं को निपुण घोषित करने की तैयारी तेज चल रही है। इसी के तहत जिले के 735 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इन स्कूलों की हकीकत परखने के लिए डीएलएड प्रशिक्षु को लगाया गया है।
विज्ञापन




निपुण कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से लगातार अलग-अलग प्रयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से स्कूलों की पड़ताल कराई जा रही है। जिले के चिह्नित 735 प्राथमिक स्कूलों के लिए दो-दो डीएलएड प्रशिक्षुओं की 73 टीमों ने दो दिसंबर से ही भ्रमण शुरू कर दिया है। टीमें निपुण असेसमेंट की अर्हताओं को बारीकी से देख रहे हैं। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि चार दिसंबर तक असेसमेंट होना था, लेकिन बारिश के चलते कामकाज प्रभावित हुआ है। एक-दो दिन में सभी विद्यालयों में असेसमेंट का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद प्राथमिक स्कूलों को निपुण घोषित किया जाएगा। चिह्नित के अलावा एआरपी और संकुल शिक्षकों ने प्राथमिक स्कूलों को गोद भी लिया था। उसी का अनुश्रवण करने के लिए डायट के छात्र-छात्राएं (प्रशिक्षणार्थी) विद्यालयों में पहुंच रहे हैं। हर टीम में दो-दो छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें