फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स के बल प्रतीकात्मक मूल्यांकन शुरू

Sun, 05 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मूल्यांकन केंद्रों पर मांगों को लेकर पांच दिनों से जारी टीचरों के विरोध के चलते छठे दिन तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर डीएम ने एसडीएम व पुलिस फोर्स की तैनाती कराई। सभी केंद्रों पर फोर्स को देखकर भड़के टीचरों ने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


वहीं, जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर डीआईओएस ने फोर्स को साथ लेकर सरकारी टीचरों पर दबाव बनाया। यहां वित्तविहीन टीचरों को गेट के बाहर धूप में बैठाया गया। जीजीआईसी के कुछ टीचरों ने कोठार के ताले खोलकर डीएचई बनाने का प्रतीकात्मक कार्य शुरू किया।

जीआईसी उन्नाव व चमरौली में माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिला महामंत्री देव स्वरूप त्रिवेदी की अगुवाई में प्रतीकात्मक कार्य भी नहीं हो सका।

मांगे पूरी न होने से नाराज चंदेल गुट व वित्तविहीन टीचरों का विरोध प्रदर्शन छठे दिन भी तीनों मूल्यांकन केंद्र पर जारी रहा। जीआईसी में सुबह मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के लिए एसडीएम बीघापुर मृत्युंजयराम, सीओ बीघापुर गोपीनाथ सोनी, व एससआई आशुतोष त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


यहां धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिला मंत्री देवस्वरूप त्रिवेदी, वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता भवानी दत्त भट्ट, ओम प्रकाश बागी व कानपुर मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी के नेतृत्व में बैठे टीचरों ने कोठार के ताले तक नहीं खुलने दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें