उन्नाव। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत
जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को रेडियो से लेकर टेलीवीजन तक चुनाव चिह्न मिलेगा तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को शहनाई से लेकर अंगूठी तक चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
आयोग ने जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पद के लिए 53 और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए 36 चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। बीडीसी पद के उम्मीदवारों के लिए अनार से लेकर नारियल तक चुनाव चिह्न दिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ताल ठोंकने वाले प्रत्याशियों को चकिया भी चलानी पड़ेगी साथ ही पतंग भी उड़ानी पड़ सकती है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी स्कूटर की सवारी के साथ-साथ ढोलक भी बजाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जो चुनाव चिह्न रखे गए थे उन्हीं चिह्नों को इस बार भी आयोग ने मंजूरी दी है।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्धारित चुनाव चिह्न
शेर, स्कूटर, सितारा, हाथ ठेला, सिर पर कलश रखी स्त्री, हल, सीटी, हेलीकाप्टर, सैनिक, आरी, गमला, उगता सूरज, गिटार, कप और प्लेट, घुड़सवार, कलम व दवात, चश्मा, कुल्हाड़ी, छड़ी, केतली, छाता, कैंची, झोपड़ी, क्रेन, टाइपराइटर, खजूर का पेड़, टेलीफोन, टेलीविजन, फसल काटता किसान, ट्रैक्टर, फावड़ा बेलचा, ढोलक, बल्ला, तरकश, मछली, तराजू, रेडियो, ताला चाभी, रोडरोलर, थरमस, लड्डू, नाव, लाउडस्पीकर, पिस्टल, वृक्ष आदि।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आवंटित चिह्न
अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की (चकिया), ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, कुआं, केला व पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद और हॉकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोसला, जीप, टार्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्राक, भगौना, रेल का इंजन, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), लड़का-लड़की, लेटर बॉक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया व हारमोनियम।