फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सफाईकर्मी हड़ताल पर, नहीं हुई सफाई

Sat, 20 Jan 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11
विज्ञापन

ईओ पर अपशब्द बोलने का आरोप, नगर पंचायत कार्यालय में नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने ईओ पर कर्मचारियों को मारने की धमकी और अपशब्द बोलने का आरोप लगाया। नाराज कर्मी हड़ताल पर चले गए। एकजुट होकर नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
गंजमुरादाबाद नगर पंचायत कार्यालय में 42 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार को गांधी मैदान में सफाई कार्य में लापरवाही पर नगर पंचायत ईओ राजभान शुक्ला ने सफाई अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारने की धमकी दी। इससे नाराज सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे कस्बा क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए ईओ द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी खातून के पति हाजी सलीम कुरैशी ने सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने और डीएम और एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत ईओ का कहना है कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अभद्रता या गलत व्यवहार नहीं किया है। केवल सफाई करने के लिए कहा था। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता। स्रोत-संस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें