श्रीराम मंदिर न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सपा प्रमुख पर बोला हमाल
बोले, कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले की संतान श्री राम के प्रति आस्तिक नहीं हो सकती
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। श्रीराम मंदिर न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जगतगुरु कनिष्ठ शंकराचार्य आत्मानंद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि अखिलेश के पिता ने कार सेवकों पर गोली चलवाई थी। उन्हीं की यह संतति है। कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले की संतान राम के प्रति कैसे आस्तिक हो सकती है।
कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा, मंदिर में कोई भी झंडा लेकर जाना उचित नहीं है। कनिष्ठ शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर में केवल भगवा झंडा मिलेगा जो राष्ट्रभक्ति, धर्म व द का प्रतीक है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या में कांग्रेसी मारे नहीं गए। आपस में झगड़ कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।