फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निलंबित ग्राम विकास अधिकारी ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के निलंबित ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। जिला विकास अधिकारी को नोटरी शपथपत्र के माध्यम से आवेदनपत्र दिया है।
विज्ञापन

पुत्तन लाल पाल वर्ष 1999 में ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयनित हुए थे। अब तक 25 साल की नौकरी पूरी कर चुके हैं। 31 दिसंबर 2031 को सेवानिवृत्त होंगे। लेकिन उन्होंने मंगलवार को जिला विकास अधिकारी संजय पांडेय को नोटरी शपथपत्र में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन दिया। मालूम हो कि 20 दिसंबर को योजनाओं की प्रगति पर ध्यान न देने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
आवेदन में बताया कि वह नवयुग जनचेतना संस्था के माध्यम से सामाजिक सेवाएं और जनजागरण अभियान चला रहे हैं। सरकारी सेवा अभियान में बाधक बन रही है, इसी वजह से सेवानिवृत्ति की इच्छा जाहिर की है। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। आगे जो भी आदेश मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें