पाटन(उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र में हैवानियत के बाद गला घोटकर बच्ची की हत्या में घटनास्थल से पुलिस को दो गिलास, शराब की बोतल के अलावा एक पांच रुपये का सिक्का भी पड़ा मिला। पुलिस को अंदेशा है कि इसी पांच रुपये के सिक्के का लालच देकर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस जगह चप्पल, शराब की बोतल व पांच का सिक्का मिला वहां से बच्ची के पड़े मिलने वाले स्थान तक ब्लड नहीं मिला। जबकि बच्ची लहूलुहान थी। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खेत में चप्पल समेत अन्य चीजें डाली है। ब्लड न मिलने से शक इस बात का भी है कि बच्ची से हैवानियत पास के किसी घर में की गई और उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। अब पुलिस की टीमों ने इस बिंदु पर भी जांच करना शुरू कर दिया है।