फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शनों के बकाए का सरचार्ज माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पावर कारपोरेशन ने 4 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शनों के बकाए पर सरचार्ज माफ कर दिया है। उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक के बिल पर सरचार्ज माफी की सुविधा मिलेगी। अभी तक सरचार्ज माफी को लेकर अधिकारियों में ऊहापोह की स्थिति थी। अब इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों को किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी है। इसके लिए आसान किश्त योजना शुरु की है। योजना में उन घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गई है जिन्होंने विभाग से चार किलोवाट तक का विद्युत संयोजन (कनेक्शन) ले रखा है। चार किलोवाट तक के घरेलू ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के 31 अक्तूबर 2019 तक की बकाया धनराशि के भुगतान के लिए आसान किश्तों की सहूलियत दी जा रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 मासिक किश्तों और शहरी उपभोक्ताओं को 12 किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा मिल रही है।
अभी तक सरचार्ज (ब्याज) माफ होने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। जिस कारण अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी थी। अब पावर कारपोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें बताया है कि 31 अक्तूबर तक के बिल में लगा सरचार्ज भी माफ होगा। उपभोक्ता को कुल मूल बकाए का 5 प्रतिशत अथवा 1500 रुपये जमा करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एक्सईएन प्रथम एससी शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता आसान किश्त योजना की जानकारी व बिल का भुगतान सभी विद्युत उपकेंद्रों व उपभोक्ता सेवा केंद्रों से कर सकते हैं। प्रत्येक किश्त के भुगतान पर आनलाइन जनरेटेड रसीद मिलेगी। योजना की विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर 1912 पर भी ली जा सकती है। योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें