फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धूप ने ठंड से दी कुछ राहत, तापमान एक डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
शनिवार को दोपहर में धूप निकलने से निराला पार्क में कई दिन बाद दिखी चहल पहल। - फोटो : शनिवार को दोपहर में धूप निकलने से निराला पार्क में कई दिन बाद दिखी चहल पहल।
विज्ञापन
उन्नाव। एक सप्ताह बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

29 दिसंबर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ था। इसके साथ ही बादल छाए रहने से धूप नहीं निकल रही थी। करीब पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहा। गुरुवार व शुक्रवार को दोपहर में धूप निकली लेकिन यह ठंड दूर करने में नाकाम रही थी। शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब फिर धूप निकली। चटक धूप देख लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। वहीं, निराला पार्क में भी लोग धूप में बैठकर ठंड दूर करते रहे।
करीब तीन बजे तक तेज धूप रहने से लोगों को काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 18 से बढ़कर 19 और न्यूनतम पारा सात से बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, जैसे ही सूर्यास्त हुआ फिर गलन बढ़ गई। लोग कामधंधा निपटाकर घरों के लिए रवाना हो गए। राह चलते लोगों ने जहां भी आग जलती देखी, वहीं रुककर हाथ-पैर गर्म किए। रात में कोहरा बढ़ गया। घने कोहरे से दृश्यता घट जाने से वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें