फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Sun, 19 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अप्रैल माह का रविवार सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


आसमान से बरसी आग ने राहगीरों की जमकर परीक्षा ली और लोग छाता लेकर निकलने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार तक अधिकतम तापमान 40 के पास जा सकता है।

अप्रैल में अभी तक सबसे गर्म दिन 11 अप्रैल था। इस दिन अधिकतम तापमान 37.3 व न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन इसके अगले दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम 21.3 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


17 से 19 अप्रैल के बीच बात करें तो तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। राहगीर रविवार का अवकाश होने के बाद भी घरों में दुबके रहे और सड़क पर सन्नाटा दिखा।

सूरज की तपन अभी और बढ़ने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक सीबी सिंह के मुताबिक तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें