फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा 45 पार

Sun, 07 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक बार फिर रविवार को आसमान से आग बरसी। तेज धूप से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तापमान 45.1 डिग्री पहुंच गया। बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप दोपहर होते-होते बदन झुलसाने लगी। हवा के झोंके मानों लपटों में तब्दील हो गए। पारा 45.1 डिग्री तक जा पहुंचा और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। नतीजतन, व्यस्त मार्गों व बाजारों में दोपहर होते-होते सन्नाटा पसर गया जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान घरों से जो लोग भी निकले, वे गर्मी से बचाव का पूरा प्रबंध करके निकले। महिलाएं चेहरे और हाथों को पूरी तरह ढंक कर बाहर निकलीं। पुरुष भी गमछा, टोपी, चश्मे के सहारे धूप से बचाव करते नजर आए।

तेज बुखार से पूर्व प्रधानाचार्य की मौत
फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी 80 वर्षीय विष्णु दयाल दीक्षित की रविवार को तेज बुखार से मौत हो गई। विष्णु दयाल जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य के साथ-साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी रहे। उनके निधन पर क्षेत्र मेें शोक की लहर दौड़ गई। बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें