फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र के पचोड्डा सराय गांव में एक विवाहिता का शव रविवार की शाम घर के अंदर बरामदे में छत के कुंडे से लटका मिला। घटना के समय परिजन आलू की खुदाई करने खेत गए थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अचलगंज थाने के ग्राम पचोड्डा के मजरा सराय निवासी सुरेश लोधी की 28 वर्षीय पत्नी संगीता का शव घर के अंदर बरामदे में छत के कुंडे से लटका पाया गया। घटना के समय ससुरालीजन आलू की खुदाई करने खेत गए थे। पति वाहन चालक है। वह लोडर लेकर शुक्लागंज गया था। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे पति ने पुलिस को फ ोन से सूचना दी। बेथर चौकी निरीक्षक दीपक कुमार ने मौके पर जाकर शव को फं दे से उतरवाकर कब्जे में लिया। बताया जाता है कि मृतका का मायका नरोत्तमपुर में है। उसकी चार वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतका के एक तीन वर्षीय पुत्र व तीन महीने की बेटी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें