फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साइकिल रेस में सुधीर और प्रतिभा रहीं अव्वल

विज्ञापन
फोटो-6-प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी जिला युवा कल्याण अ​धिकारी। स्रोत: आयो
विज्ञापन
उन्नाव। जिला खेल कार्यालय की ओर से साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में सुधीर और बालिका वर्ग में प्रतिभा अव्वल रहीं।
विज्ञापन

दिवंगत मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह छह बजे से काशीराम कॉलोनी में चांदमारी पानी की टंकी से साइकिल रेस का आयोजन हुआ। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुणेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। बालक वर्ग में 42 और बालिका में 27 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग करते हुए दमखम दिखाया। रेस राधा कृष्ण मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सुधीर कुमार वर्मा प्रथम, कमल वर्मा द्वितीय व कुनाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रतिभा अव्वल रहीं, मीनाक्षी को दूसरा व प्रज्ञा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रामसेवक, मोहम्मद इरशाद अहमद, विकास अवस्थी, शशिकांत, कुशमेश कुमार, शिवानी गुप्ता, कृष्ण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें