फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने समझा छात्र का दर्द

Fri, 29 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्र ने मोहल्ले के पास रेलवे ट्रैक समतल न होने से स्कूल जाने में हो रही परेशानी बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को चिट्ठी लिखी। समस्या का संज्ञान लेते हुए पीएमओ ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजा। रेलवे ने सेक्शन इंजीनियर को ट्रैक के पास समतल कर आवागमन सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मोहल्ला मनोहर नगर निवासी नयन सिन्हा आवास विकास कालोनी स्थित एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है, उसे स्कूल आने -जाने में राजेपुर रेलवे क्रसिंग से एक किमी का चक्कर लगाना पड़ता है, जबकि मोहल्ले में गली के सामने ही रेलवे ट्रैक पार कर पांच मिनट में ही स्कूल पहुंचा जा सकता है।


 
नयन ने स्कूल में आने-जाने में हो रही परेशानी और हादसे की आशंका से परेशान नयन ने सितंबर 2015 में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर समस्या बताई। पीएमओ कार्यालय ने छात्र की समस्या पर ध्यान दिया और रेल मंत्रालय को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन



गुरुवार को नयन सिन्हा के घर चिट्ठी पहुंची तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डिवीजनल इंजीनियर रंजीत कुमार ने नयन को बताया है कि उन्नाव-लखनऊ रेलमार्ग पर मनोहर नगर के सामने रेलवे ट्रैक दोनों ओर मिट्टी डालकर इंटरलॉक ब्रिक बिछाकर रास्ता समतल करने का जल्द ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें