फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे छात्र को बस ने कुचला

Thu, 05 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद मां को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के बाइपास तिराहा के पास स्थित मंदिर के दर्शन कर बड़ी बहन व मां के साथ लौट रहे आठ साल के बच्चे को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रही बस को लोगों ने पीछा कर रोक लिया और चालक को बस समेत पुलिस के हवाले कर दिया।

मैनपुरी के थाना बेवर, गांव रुद्रपुर निवासी हरमिंदर सिंह शहर की आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में करीब 16 साल से रह रहे हैं। वह दही चौकी स्थिति एक फैक्ट्री में काम करते हैं। हरमिंदर का पुत्र अभिषेक (8) बाइपास स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार स्कूल से घर लौटने के बाद वह मां पूजा सिंह व बड़ी बहन तमन्ना, प्रियांशी और पड़ोस में रहने वाले आयुष के साथ बाइपास स्थित अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर में दर्शन के बाद सभी करीब तीन बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे पर सड़क पार करते समय लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया। जिसमें अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चे को कुचलने के बाद चालक ने बस समेत भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर एआरटीओ कार्यालय के आगे रोका और इसी दौरान पहुंची पुलिस ने चालक को बस समेत कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते लोगों का मजमा लग गया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन कोतवाल आईपी सिंह ने समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभिषेक दो बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था। अभिषेक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें