फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं का रहा जलवा

Wed, 27 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में दांव पेंज अजमाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संकुलस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उन्नाव, झांसी, महोबा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, झांसी, ललितपुर, हरदोई, बांदा, चित्रकूट व जालौन जिलों से प्रतिभागियों ने आकर हिस्सा लिया। 25 व 26 जुलाई को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में जिले से अंडर-19 वर्ग में बालिकाओं की प्रतियोगिता में शैलजा, आयुषी, अर्चना व आवंतिका के अलावा कानपुर देहात से दो, कानपुर नगर की दो व झांसी की एक महिला खिलाड़ी का चयन हुआ।

अंडर-17 वर्ग में छात्राओं में सोनम, जीनत व शिखा के अलावा कानपुर नगर की दो, फतेहपुर की एक, झांसी की एक, ललितपुर व हरदोई की एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ। अंडर-14 वर्ग में छात्राओं में मधू, अंकिता के  साथ कानपुर नगर की तीन, ललितपुर की एक, फतेहपुर की दो व हरदोई की एक छात्रा का चयन हुआ।
विज्ञापन


छात्रों में अंडर-19 वर्ग में दीपक, कन्हैया व रवींद्र के अलावा हरदोई के दो, फतेहपुर, महोबा, ललितपुर व कानपुर नगर के एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ। अंडर सत्रह वर्ग में उन्नाव से मनीष, अर्पित, स्वपिभनल व शिवम के अलावा कानपुर नगर के दो, फतेहपुर के दो व हरदोई के एक छात्र का चयन हुआ।
विज्ञापन


अंडर चौदह में उन्नाव से विजय,दीपक, अमित के अलावा कानपुर नगर के दो, फतेहपुर के दो व हरदोई के दो छात्रों का चयन हुआ। प्राचार्य आरआर कसर ने बताया कि 29 व 30 जुलाई को क्षेत्रस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इसी स्कूल में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें