फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नॉर्थ जोन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जेएनशाह मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

Thu, 10 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जयपुरिया स्कूल कानपुर और जेएनशाह स्कूल उन्नाव के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर के जयपुरिया स्कूल खेल मैदान में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की दो दिवसीय नॉर्थ जोन बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जेएन शाह मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अंडर 14 वर्ग के सेमीफाइनल में जेएनशाह स्कूल ने सेंट एलोशियस स्कूल कानपुर को एकतरफा मुकाबले में 18-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर 14 के फाइनल मुकाबले में जेएनशाह स्कूल के खिलाड़ी बिशप बस्कॉट स्कूल के खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए 22-2 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब जीता। इसमें रुद्र, अभय, रुद्रप्रताप, रौनक, कृष, अंश और अभिकल्प ने शानदार प्रदर्शन किया। रुद्र ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक अंक बनाए।
वहीं अंडर 17 वर्ग के सेमीफाइनल में जेएनशाह स्कूल ने मेजबान जयपुरिया स्कूल कानपुर को 31-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद अंडर 17 के फाइनल में भी जेएन शाह स्कूल ने बिशप बस्कॉट को 32-8 के बड़े अंतर से परास्त कर खिताब अपने नाम किया। टीम के प्रमुख खिलाड़ी आयुष, युवराज, आदित्य, अभिनव, अभिरूप, श्रीकांत, मो. अरबाज ने शानदार प्रदर्शन किया। युवराज और आयुष ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक अंक बनाने वाले खिलाड़ी बने। जेएनशाह स्कूल के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम वर्क और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपराजित रहकर नॉर्थ जोन की सभी प्रमुख स्कूल की टीमों में अपना दबदबा कायम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जयपुरिया स्कूल कानपुर के प्रधानाचार्य श्री गणेश तिवारी और जेएन शाह स्कूल की प्रधानाचार्या रिंकू गुप्ता ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मॉडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दोनों वर्गों में विजेता बनने पर जेएन शाह स्कूल के प्रबंधक जीके गुप्ता, मनन गुप्ता, प्रीति, सत्यम और सचिन ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही टीम के प्रशिक्षकों शुभ सिंह, रोहिताश और विजयप्रकाश तिवारी को भी उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के लिए सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें