फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्र की मौत, पिता ने साथी छात्रों की पिटाई का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खुमानखेड़ा गांव में कक्षा दो के छात्र अनुज(8) की मौत हो गई। पिता ने गांव के ही जूनियर स्कूल के दो छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, रविवार को हुए पोस्टमार्टम में बच्चे के शरीर पर चोटों की पुष्टि नहीं हुई और मौत का कारण तेज बुखार बताया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खुमानखेड़ा गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे अनुज को 30 और 31 जुलाई को जूनियर स्कूल के छात्रों ने पीटा था। घर आकर अनुज ने यह बात बताई थी। इसके बाद रात में उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर एक अगस्त की शाम उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पिता के आरोपों के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम पैनल में निरुपम अवस्थी और विकास सचान शामिल रहे। रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। चिकित्सकों ने तेज बुखार को ही अनुज की मौत का कारण बताया है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें