बीघापुर। नरापतखेड़ा गांव में ट्रैक्टर चलित आटा चक्की का पत्थर फट जाने से आसपास मौजूद छह लोग घायल हो गए।
घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बरदहा गांव के मजरा नरापतखेड़ा निवासी लालू एक महीना पहले ट्रैक्टर चलित आटा चक्की खरीदकर लाया था। मंगलवार सुबह गांव में ही सीताराम यादव के दरवाजे गेहूं पीसने गया था। गेहूं पिसवाने के लिए आसपास के कई लोग पहुंच गए। गेहूं पीसने के दौरान अचानक आटा चक्की का पत्थर फट गया।
इससे चक्की मालिक लालू के अलावा वहां मौजूद बबलू, अंकित, मोहित, जितेंद्र, सुरेंद्र घायल हो गए। सभी को परिजनों ने बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें गंभीर रूप से घायल हुए अंकित और मोहित को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि दो की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेजा गया है।