सफीपुर कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : UNNAO
सफ ीपुर। कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग के किनारे स्थित यादव मार्केट में मंगलवार रात चोरों ने एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में सेंध लगाकर कीमती कपड़े समेत दस हजार रुपये पार कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सफ ीपुर के मजरा झब्बूखेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार की उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दरौली गेट के सामने यादव मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे राजेंद्र के दुकान के पीछे की दीवार में सेंध देखकर होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर कीमती कपड़े व दस हजार नगदी ले गए हैं।
राजेंद्र ने बताया कि बाजार के पास दो ढाबे हैं, जहां पर पुलिस भी रहती है। इसके बाद भी चोरी की घटना हो गई। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद