अचलगंज। गांव हड़हा में चौबीस घंटे में तीन युवकों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि तीनों युवक शराब व गांजे का नशा करते थे। फिलहाल परिजनों ने बिना किसी आरोप व पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हड़हा गांव निवासी राजू (35) पुत्र छेदी, अमर (24) पुत्र नागेंद्र व सुरेश (50) पुत्र गंगाशंकर तीनों शराब पीने के साथ गांजे का नशा करते थे। बुधवार दोपहर पहले राजू की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। उसी दिन शाम को सुरेश की भी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने का मौका ही नहीं मिला। उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। उसी दिन रात 11 बजे अमर को भी उल्टियां शुरू हुईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।