फतेहपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद शाखा की बैठक हुई। मंगलवार को स्काउट भवन सभागार में हुई बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी का जल्द विस्तार का निर्णय लिया गया।
बैठक में केंद्र सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों के यूपीएस लागू होने के फायदा-नुकसान पर चर्चा हुई। अगले कुछ दिनों में विधिवत कार्यकारणी गठन के साथ शपथ ग्रहण समारोह पर विचार हुआ। बैठक में सभी घटक संगठनों के अध्यक्ष, मंत्रियों ने अपने-अपने संगठन के सदस्यों का नाम जनपदीय कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की यूनीफाइड पेंशन स्कीम लागू करने की जानकारी दी। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन अनुपम अवस्थी ने किया। इस मौके पर श्याम प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, बाबू लाल, शशि भूषण त्रिपाठी, रामबाबू कुशवाहा, विनीत सिंह, दया प्रकाश आदि मौजूद रहे।