फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक की दोनों हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ क्षेत्र के एक युवक का सोशल मीडिया में दोनों हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल हुई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में युवक दोनों हाथों में तमंचा लिए है। पुलिस ने फोटो के आधार पर जांच की तो पता चला कि युवक अनुराग पाल है और वह थानाक्षेत्र के सरांयजोगा का रहने वाला है। युवक गांव के बाहर तिराहे पर होटल चलाता है। ग्रामीणों के अनुसार युवक का करीब आधा दर्जन लड़कों का गैंग है जो शाम को होटल पर रुतबा जमाने के लिए असलहों का प्रदर्शन करते हैं। हालांकि अमर उजाला वायर फोटो की पुष्टि नहीं करता है। सोहरामऊ एसओ शरद कुमार ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी हुई है। युवक का पता चल गया है। कार्रवाई की जा रही है।
-

डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता

फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के गांव मक्काखेड़ा निवासी शैलेंद्र का बेटा मोहित (15) सोमवार की शाम दोस्तों के साथ गंगा की उपधारा के पास मवेशी चराने गया था। वह नहाने के दौरान डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सफीपुर नवीन चंद्र थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शुक्लागंज से आठ और कानपुर सरैया घाट से चार गोताखोरों को लगाकर तलाश कराई। खलकखेड़ा गांव से बंदी माता घाट तक करीब पांच किलोमीटर तक तलाश की गई, लेकिन कुछ पता न चला। बंदी माता घाट पर जाल भी लगाया गया है। मोहित कक्षा नौ का छात्र है। दो भाई एक बहन में सबसे छोटा है। मोहित के डूबने से मां सन्रों और अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ने बताया कि मंगलवार शाम तक किशोर का पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीम आ गयी है। रात होने के कारण बुधवार को दिन में वह तलाश करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें