फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी 23 से बेमियादी हड़ताल पर

Sun, 21 Feb 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी 23 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। सदर तहसील प्रांगण के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष उमा निवास बाजपेई ने कहा कि अब समय आ गया है कि कि सब एक जुट होकर महा हड़ताल को शत-प्रतिशत तालेबंदी कर सफल बनाएं। उन्होंने सभी घटक संगठनों के साथ रणनीति बनाई और पदाधिकारियों की टीम बनाकर कार्यालयों का भ्रमण करके समाज को जगाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य 2017 है तो उनका भी यही लक्ष्य है। सभी को मजबूती के साथ सरकार से दो-दो हाथ करके अपनी मांगों को मनवाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। संघर्ष समिति के चेयरमैन सूरज सिंह ने कहा कि यह आरपार का संघर्ष होगा और निर्णायक लड़ाई तक जारी रहेगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री फारुक मो. खान ने किया। इसमें मुख्य रूप से केशव सिंह, दिलीप अवस्थी, फूलकुमारी, अनीस, रामेश्वर भारती, हैदर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें