फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी ने रोका अपर मुख्य सचिव का रास्ता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के पन्नालाल हाल में बैठक के दौरान डीएम से कोरोना संक्रमितों की जानकारी लेते नोडल अधिक? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग व जिले के नोडल अधिकारी मुकुल सिंहल ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और अब तक संक्रमितों की संख्या की जानकारी ली। कलक्ट्रेट से वापस जाते समय उनकी गाड़ी के सामने एक फरियादी ने खड़े होकर रास्ता रोक लिया। ग्रामीण ने शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव में विकास व निर्माण कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। नोडल अधिकारी ने डीएम को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने मसवासी गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मुकुल सिंहल सोमवार दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां 5 मिनट रुकने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। अब तक कोविड संक्रमितों की संख्या और ठीक होने वाले मरीजों की जानकारी ली। होम आइसोलेट मरीजों के बारे में पूछा। कहा कि घर में आइसोलेट मरीजों से रोजाना डॉक्टर स्वास्थ्य की जानकारी लें। किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तुरंत कोविड अस्पताल में भर्ती कराएं। पीडी डीआरडीए जनार्दन सिंह से ग्रामीण व पीओ डूडा से शहरी आवासों की जानकारी ली। कहा कि आवेदकों की पात्रता सिद्ध होने के बाद भी यदि कोई इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहता है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। पीएम सम्मान निधि योजना में प्रपत्र पूरे होने के बाद भी किसानों के योजना के लाभ से वंचित होने पर कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है, इसे गंभीरता से दिखाएं। यहां से निकलकर जैसे ही वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तभी वहां पर पहले से खड़े फतेहपुर चौरासी ब्लॉक शाहपुर खुर्द गांव निवासी एक ग्रामीण ने उन्हें शिकायती पत्र दिया। बताया कि गांव में विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही हैं। कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नोडल अधिकारी ने शिकायती पत्र डीएम को देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए।
यहां से निकलने के बाद वह सदर तहसील के सिकंदरपुर करन विकासखंड की ग्राम पंचायत मसवासी पहुंचे। पंचायत भवन में पौधरोपण भी किया। भवन में बने कोविड हेल्प सेंटर में महिलाओं से थर्मल स्कैनर मशीन के बारे में पूछा। ग्रामीणों से सफाई के बारे में पूछा तो गांव के दिनेश ने रोजाना सफाई होने की जानकारी दी। इसके बाद वह शुक्लागंज रवाना हो गए। देरशाम लखनऊ वापस जाते समय सरस्वती कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम रवींद्र कुमार, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें