फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल: जिले के तीन मेधावी बने अधिकारी

विज्ञापन
अविनाश कुमार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। एसएससी सीजीएल की तीन साल पहले तीन स्टेजों में हुई परीक्षा का गुरुवार रात परिणाम आया। इसमें जिले के तीन मेधावी अलग-अलग विभागों में अधिकारी बने हैं।
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल (स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन) परीक्षा का साल 2018 में नोटिफिकेशन हुआ था। उसके बाद तीन स्टेजों में परीक्षा कराई गई थी। पहली परीक्षा जून 2019, दूसरी सितंबर 2019 और तीसरी परीक्षा दिसंबर 2019 में कराई गई थी।
गुरुवार देर शाम आए परीक्षा परिणाम में दरोगाबाग निवासी अविनाश कुमार 14 वीं रैंक हासिल कर विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बने हैं। पिता अश्वनी मिश्रा जल निगम में स्टेनो हैं। मां बीनू गृहणी हैं। दरोगाबाग निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने 24 वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

उनका चयन आयकर निरीक्षक के पद पर हुआ है। पिता विनोद त्रिपाठी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं। मां सुनीता त्रिपाठी गृहणी हैं। इंद्रा नगर निवासी उत्कर्ष शुक्ला ने 270 वीं रैंक हासिल की। उनका चयन सहायक ऑडिट ऑफिसर के पद पर हुआ है। वर्तमान में वह आगरा में आयकर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पिता अभय शुक्ला शिक्षक व माता सुधा शुक्ला गृहणी हैं।

उत्कर्ष शुक्ला।- फोटो : UNNAO

अभिषेक त्रिपाठी को मिठाई खिलातीं मां सुनीता, साथ पिता विनोद व बहन।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें