फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक रवि का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की बाइक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जानकारी देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चकपीरनगर गांव निवासी रवि (33) पुत्र रामनरेश की बहन डिंपल की शादी 22 अप्रैल को होनी है। गुुरुवार को बहन की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने रवि लखनऊ गया था। शुक्रवार तड़के घर लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम सबलीखेड़ा के पास बाइक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई।
हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। पुलिस व यूपीडा की टीम ने उसे सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे से पत्नी माधुरी व मां मनोरमा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शादी की तैयारियों के बीच रवि की मौत से घर में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें