असोहा के अतरसई में आयोजित क्रिकेट मैच में शुभम सिंह को मैन ऑफ दी मैच की शील्ड देते कमेटी सदस्य वीर?
- फोटो : UNNAO
असोहा। अतरसई गांव में चल रही ग्रामीण प्रीमियर लीग में गुरुवार को चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। अतरसई व अभूषा की टीमों के बीच खेला गया पहला मैच अतरसई ने जीता। दूसरे मैच में बैगांव की टीम ने रसीदपुर को हराया।
टॉस जीतकर अतरसई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शुभम ने 65 और सुधीर ने 17 रन की पारी खेलते हुए लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर 112 रन तक पहुंचाने में मदद की। इसके जवाब में अभूषा की टीम पांच विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। इससे टीम को 16 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा ।
टीम के बल्लेबाज शुभम सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । बैगांव और रसीदपुर के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैगांव की टीम ने अंकित के शानदार 68 रन के बदौलत निर्धारित 12 ओवर मे पांच विकेट खोकर 143 रन बनाने में कामयाबी पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसीदपुर की टीम ने शोभित के 28 और हर्षित के 32 रनों के सहयोग से केवल 113 रन ही बनाए। टीम को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।