फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम ट्रेनीज का फाइनल में कब्जा

Sat, 19 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच पर स्पोर्ट्स स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने कब्जा कर लिया। टीम ने सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट को 29 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट व स्पोर्ट्स स्टेडियम ट्रेनीज की टीमें भिड़ीं। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 155 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें हर्ष ने 42, आलोक ने 36 व विजय ने 16 रनों का योगदान दिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट की टीम 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। अंपायरिंग शरद त्रिपाठी व अरुण सिंह ने की। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र के ए रिजवी ने किया। इस दौरान संत कुमार दीक्षित, आनंद मोहन, आरसी विश्वास, विकास अवस्थी, शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उप क्रीड़ाधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेडियम में 21 से 23 दिसंबर तक फुटबाल जूनियर बालकों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें