फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में शिवपाल बोले- जल संकट राष्ट्रीय समस्या

Thu, 21 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बख्शे नहीं जाएंगे चोर इंजीन‌ियर - फोटो : Demo
विज्ञापन
उन्नाव। सूबे के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल संकट एक राष्ट्रीय समस्या है। प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रांत भी इस समस्या से ग्रस्त हैं। सपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में पानी के लिए रिकार्ड काम किए हैं। अरबों रुपये की योजनाएं लागू की हैं। बुंदेलखंड के अलावा अन्य जिलों में भी जलसंकट से निपटने के लिए करोड़ाें रुपये की योजनाएं शुरू की हैं। इससे निश्चित रूप से जलसंकट से निपटने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बुधवार को उप्र. कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह के यहां मांगलिक कार्यक्रम में आए थे। बाद में कब्बाखेड़ा स्थित रिसार्ट में पत्रकारों से बातचीत में जल संकट के सवालों पर कहा कि सपा सरकार ने ही नदियों को साफ कराने का बीड़ा उठाया था। नदियोें को गहरा किया गया है। अब भविष्य में तालाबों को गहरा कराने की योजना है। इससे बारिश का पानी स्टोर करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने दावा किया कि अखिलेश सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक के रिकार्ड 13 डैम बनवाए हैं। चार नए डैम और स्वीकृत हो चुके हैं। अगले कुछ माह में इनका निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे सूबे के लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कत नहीं होगी वहीं आम आदमी को पीने के पानी की कमी भी नहीं होगी।
विज्ञापन


जिले से गुजरी शारदा नहर में लंबे समय से पानी न आने के सवाल पर कहा कि इसे दिखवाया जाएगा। किसानों को सिंचाई की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराया जाएगा। जो भी अधिकारी जल संकट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध नजर नहीं आएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिवपाल सिंह ने दावा किया कि पिछली सरकारों ने 30-40 साला में जो काम नहीं किया, वह सपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कर दिखाया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें