फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सर्विलांस अभियान 5 से

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकास भवन सभागार में जिला टास्क फ ोर्स समिति की बैठक हुई। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के लिए एक विशेष सर्विलांस अभियान 5 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सर्वे टीम घर-घर जाकर गंभीर रूप से सांस फ ूलने वाले रोगियों, सर्दी, खांसी, बुखार व जुकाम के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेंगे। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में कोई भी वार्ड, मजरा व मोहल्ला छूटने न पाए। इसमें किसी प्रकार शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्र एवं ईओ नगरीय इलाकों में लगाई जाने वाली टीमों को पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर की व्यवस्था कराकर 4 जुलाई तक प्रमाण पत्र के साथ सूचना देंगे। सर्वेक्षण के दौरान संभावित लक्षण वाले रोगियों को डेडीकेट्ड हॉस्पिटल श्रीराम मूर्ति एवं भल्ला फ ार्म हॉस्टल में ले जाकर आइसोलेशन व सैंपलिंग की व्यवस्था कराएं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 36 लाख 32 हजार की जनसंख्या कवर की जाएगी। जिसके अंतर्गत 622019 घरों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1255 सर्वेक्षण, 35 मोबाइल टीम, 251 पर्यवेक्षक व 72 सेक्टर चिकित्सा अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें