फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा व बसपा पर साध निशाना

Mon, 13 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
sp leader naresh uttam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई-उन्नाव रोड स्थित ब्लाक के सामने हाते में आयोजित रैली में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जहां धर्म की राजनीति कर रही है वहीं बसपा की मंशा जातिवादी है। आरोप लगाया कि बसपा जनता की गाढ़ी कमाई पत्थर के हाथियों पर बर्बाद कर चुकी है। बताया कि भाजपा के प्रधानमंत्री और अध्यक्ष दोनों ही बाहरी प्रदेश के हैं। इन्हें प्रदेश की जनता से कोई हमदर्दी नहीं है। इसलिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों को धूल चटाकर उनसे नोटबंदी का बदला लेना है। उन्होंने सपा का गुणगान करते हुए कहा कि सपा सभी धर्मों और सभी जाति के लोगों का सम्मान करने के साथ ही उनकी तरक्की के लिए योजनाएं बनाती हैं। उन्होंने जनसमूह से जिले की सभी सीटों पर सपा व कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुन्ना अलवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का जनविरोधी फैसला लेकर गरीब महिलाओं को जहां कंगाल कर दिया वहीं किसानों की आर्थिक कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें