फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी बने आरबी सिंह

Sun, 12 Feb 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
mlc rb singh - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मालूम हो कि विधान परिषद में शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए आवाज उठाने वाले एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल ने लगातार पांचवीं बार कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जीत हासिल की है। उन्नाव के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी राजबहादुर सिंह चंदेल शहर के राजाशंकर सहाय इंटर कालेज में शिक्षक भी हैं। उन्होंने 1992 में पहला चुनाव माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से लड़ा था। पहले ही चुनाव में उन्होंने पांडेय गुट के चंद्रभूषण त्रिपाठी को 118 वोटों से हराया था। 1998 और 2004 के चुनाव में शर्मा गुट ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया। इन दोनों चुनावों में उन्होंने पांडेय गुट के प्रत्याशी श्रीकांत द्विवेदी को हराया। 2010 में शर्मा गुट से टिकट न मिलने पर राजबहादुर चंदेल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रत्याशी श्रीकांत द्विवेदी को फिर हराया। 2010 में चुनाव जीतने के बाद उन्होंने माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के नाम से नया संगठन बनाया। कानपुर-उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2017 के इस चुनाव में उन्होंने एक बार फिर जीत का पर्चम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमराज गौड़ को 708 वोट से हराया है। चुनाव जीतने के बाद सुबह करीब 6 बजे शहर पहुंचे नवर्विाचित एमएलसी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आवास पर भी पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कमलेश नाथ अवस्थी, देवस्वरूप त्रिवेदी, सत्यदेव सिंह, राजाबाबू, रणजीत भदौरिया, वाईएन सिंह, सुजीत सिंह समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें