फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसपी ने चलाई बाइक, लोगों को बताए हेलमेट के फायदेे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यातायात माह के चौथे दिन एसपी की अगुवाई में शहर में बाइक रैली निकाली गई। उन्होंने लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के फायदे बताए। पुलिस कर्मियों ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर बाइक चलाकर जागरूकता रैली की अगुवाई की। एएसपी, सीओ, कोतवाल सहित अन्य थानाध्यक्ष भी शामिल रहे। पुलिसकर्मी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रास्ते में बिना हेलमेट लगा बाइक, स्कूटर चला रहे लोगों को हेलमेट पहनाए। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, दक्षिणी प्रेमचंद्र, सीओ सोनम सिंह और माया राय, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा, अनुराग सिंह, अवनीश कुमार सिंह, यातायात प्रभारी भुवन सिंह मौर्य सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें