प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल पर सवार कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर उन्हें सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय से निकाली गई साइकिल यात्रा को सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा जनपद की हर विधानसभा में जाएगी। इसमें टोली के रूप में कार्यकर्ता अलग-अलग दिशा में जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने जनता से तमाम लोभ लुभाने वादे किये थे। अब यह सारी बातें जनता के सामने हैं। सदर प्रभारी मनीषा दीपक, महासचिव राजेश यादव, रामबहादुर यादव, रमेश यादव, शिवराज सिंह, मीडिया प्रभारी आलोक निगम, छोटेलाल भारतीय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बिछिया के ग्राम हुसैन से साइकिल यात्रा का शुभारंभ पार्टी महासचिव और उपाध्यक्ष के साथ सदर विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक ने झंडा दिखाकर किया।
हसनगंज में ब्लाक मुख्यालय परिसर से साइकिल रैली निकाली। रैली को मोहान विधानसभा अध्यक्ष अनवर सिद्दकी व अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष सेवक लाल ने हरी झंडी दिखाई। सपाइयों की साइकिल कस्बा हसनगंज, मुन्नीखेड़ा, मेंहदीखेड़ा आदि गांवों में गई और सपा सरकार की उपलब्धियां लोगों को बर्ताइं। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र यादव, प्रमोद रस्तोगी, संदीप यादव आदि मौजूद रहे। गंजमुरादाबाद में निकाली गई रैली को विधायक बदलू खां और विधानसभा अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का ग्राम फतेहपुर खालसा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर मुन्ना अल्वी, नजर आशिफ, अबरार खां पीरू, बजीर खां, बहाब खां, रामचरन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। औरास ब्लाक मुख्यालय से सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा को मोहान विधानसभा से सपा प्रत्याशी भगवती रावत, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर श्रीराम प्रधान, उमेश मौर्य, टिंकू सिंह, रामबहादुर सिंह व सत्यदेव गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।