फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसपी ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Sun, 17 Aug 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-15- पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करते एसपी दीपक भूकर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फोटो नंबर-15
विज्ञापन

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस पर एसपी दीपक भूकर ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। उसके बाद गृह मंत्रालय भारत सरकार और पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए प्रशस्ति व प्रशंसा सेवा चिन्ह संबंधित पुलिसकर्मियों को दिए। इस दौरान बच्चों की झंडा प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाली छात्रा परी तिवारी, अभय कुमार और आदेश कुमार के साथ मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा संयोगिता शुक्ला, दूसरे स्थान पर रहीं शिवांगी यादव और तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रिया को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ लाइन प्रदीप मौर्य, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। (संवाद)

फोटो नंबर-16
समाचार पत्र विक्रेता संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

उन्नाव। कल्याणी देवी स्थित कार्यालय में शुक्रवार को समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आजादी की बधाई दी। इस दौरान महामंत्री अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व अध्यक्ष मुन्ना अवस्थी, अश्वनी निगम, गंगा तिवारी, राम अवध, धीरेंद्र प्रताप तिवारी, अरविंद निगम, श्यामू अवस्थी, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


फोटो नंबर-17
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एडीजी ने किया ध्वजारोहण
फतेहपुर चौरासी। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एडीजी नवनीत सिकेरा, ब्लाॅक में प्रमुख मनोज निषाद, नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल, ऊगू में अध्यक्ष अनीता व पूर्व अध्यक्ष अनुज दीक्षित, नवोदय विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा पुरी, अयोध्या प्रसाद मिश्र महाविद्यालय में प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। चंद्रिकाखेड़ा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा ने शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज, आरबीएस इंटर कालेज सहित सरकारी, अर्धसरकारी व निजी विद्यालयों सहित संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

फोटो नंबर-18
चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया शहीदों को नमन
अचलगंज। सांसद साक्षी महाराज, विधायक आशुतोष शुक्ला व डीएम गौरांग राठी ने बदरका स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, बीडीओ फहद खान, एडीओ शैलेश त्रिपाठी, शैलेंद्र शुक्ल, अमरेश मिश्र, राजन शुक्ल, संजय यादव, मनोज यादव, पप्पू प्रधान, अमित शुक्ल आदि मौजूद रहे।

जिला जेल में हुआ रक्तदान शिविर
उन्नाव। जिला कारागार में जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में हुए रक्तदान शिविर में 12 कर्मचारियों ने रक्तदान कर महादानी बने। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 120 बंदियों की जांच की गई। इस दौरान कारापाल कृष्णमोहन चंद्र को उत्कृष्ट सेवा के लिए स्वर्ण प्रशस्ति चिन्ह और जेल वार्डर कमलेश कुमार को रजत प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)

सबसे प्यारा देश हमारा...
उन्नाव। लखनऊ पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य अंजलि पांडेय और सेक्टर सी शाखा प्रभारी रजनी सिंह ने ध्वजारोहरण किया। राष्ट्रगान के बाद छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने छात्रों को देश के विकास में योगदान देने और स्वतंत्रता की धरोहर को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। सेक्टर सी शाखा के बच्चों ने सबसे प्यारा देश हमारा गीत, सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया। सेक्टर बी शाखा के उच्च कक्षाओं के छात्रों ने जय जय कारा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


देश भक्ति गीतों से भरा जोश
उन्नाव। दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि निदेशक यूसुफ मीन और प्रधानाचार्य नीति खन्ना ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा वाद्य यंत्रों से देशभक्ति गीतों की धुन बजाकर किया। बाद में देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य और भजन भी प्रस्तुत किए गए। स्कूल की प्रधान शिक्षिका हिना मुशताक ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। अध्यापिका जेनिफर सिद्दीकी, हेड ब्वॉय सैयद मुस्तफा अली और हेड गर्ल मालिया त्रिवेदी ने किया। कक्षा छह बी के छात्र अनन्य अवस्थी काे ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर विशेष सम्मान दिया गया। कक्षा प्ले ग्रुप से पांच तक के छात्रों ने अभिभावकों के साथ तैराकी का लुत्फ उठाया।

फोटो-15- पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करते एसपी दीपक भूकर। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें