फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई-कांग्रेसियों ने दिखाई एकजुटता

Sat, 28 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
meeting held - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश और देश को संवारने के लिए गठबंधन किया है। कांग्रेसी और सपाई मिलकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे। विश्वास जताया कि एक दूसरे के सहयोग से जिले की सभी सीटों पर हमारे प्रत्याशी जीतेंगे। 27 साल यूपी बेहाल के नारे पर सफाई देते उन्होंने कहा कि यह परिवार का मामला है। कोई कमी या शिकवा शिकायत होगी तो वह भी कही जाएगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने गंठबंधन को ऐतिहासिक बताया। कहा कि  हमारे बीच व्यवहारिक और वैचारिक मतभेद नहीं है। दोनो ही दल एक दूसरे के प्रत्याशी को अपना प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ाएंगे। भाजपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की अंदरूनी कलह और बगावत ही उनकी हार का कारण बनेगी। सपा नेता सुनील साजन ने कहा कि इस गठबंधन की पूरे प्रदेश में चर्चा है। कहा कि इस गठबंधन से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और 2019 में दिल्ली में भी सेकुलर सरकार बनाएंगे। पुरवा से सिटिंग विधायक उदयराज यादव ने कहा कि झूठ का सहारा लेकर सत्ता में आई भाजपा ने पहले भी कभी मंदिर तो कभी और दूसरे वादे करके सरकार में आए लेकिन वादे पूरे नहीं किए। सफीपुर से सिटिंग विधायक व प्रत्याशी सुधीर रावत ने कहा कि गठबंधन इसलिए जरूरी था क्योंकि दिल्ली की गद्दी के लिए रास्ता यूपी से होकर जाता है। हमारा लक्ष्य 2017 और 2019 है। भगवंतनगर से कांग्रेस प्रत्याशी अंकित सिंह परिहार ने गठबंधन के साथ ही दोनों दलों के लोग नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सारे वाद और भेदभाव भुलाकर आपसी सहयोग से सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। सदर सीट से सपा प्रत्याशी मनीषा दीपक ने कहा कि दोनों दल एक दूसरे को जिताने में पूरी जी जान से जुटेंगे। मोहान प्रत्याशी बीडी कठेरिया, बांगरमऊ प्रत्याशी बदलू खां ने भी एक दूसरे का साथ देकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने और जीतने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर प्रताप सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष डा. सूर्यनारायण यादव, नगर अध्यक्ष अमित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अजय श्रीवास्तव, अरुण सिंह, राजेश मिश्रा, इस्माइल खां, अतरहर अली लाले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें