फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चुनाव में व्यस्त, पब्लिक जाम से त्रस्त

Fri, 17 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
road packed - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह से ही कलेक्ट्रेट के रास्ते वाहनों का जमावड़ा शुरू हो गया। इसके अलावा शहर में प्रचार वाहनों की धमाचौकड़ी ने शहर को जाम में जकड़ना शुरू कर दिया। सुबह के 11 बजने तक हरदोई पुल भीषण जाम के चंगुल में फंस गया। तभी मानव श्रंखला में शामिल छात्रों की भीड़ पुल के रास्ते आ गई। इससे जाम और विकराल हो गया। पुलिस बल की कमी के चलते वाहनों की बेतरतीब दौड़ ने दोपहर होने तक पूरे शहर को जाम में जकड़ लिया। जाम कई किमी. लंबा होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और पुल के जाम को तितर बितर करने को ट्रैफिक पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब कहीं जाकर करीब 2 बजे पुल का जाम खत्म हुआ। इसके बाद शाम करीब 5 बजे एक बार फिर हरदोई पुल पर जाम लग गया। जिससे आवास विकास से लेकर बड़ा चौराहा तक का ट्रैफिक देर शाम तक प्रभावित बना रहा। जाम को तितर बितर करने में पुलिस बल लगभग पूरा दिन पसीना बहाने को मजबूर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें