फतेहपुर चौरासी में परचून की दुकान चलाने वाले पिता राकेश कुमार के साथ मौजूद जवाहर नवोदय विद्यालय ?
- फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। कस्बे में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले राकेश कुमार के बेटे अमित ने कुमार शर्मा ने 93.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है।
अमित ने फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के काली मिट्टी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय राजीवपुरम से कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की है। इनके पिता राकेश फतेहपुर चौरासी कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी हैं। घर में ही छोटी सी परचून की दुकान से वह परिवार का खर्च चलाते हैं। लेकिन उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। मां विंदेश्वरी गृहिणी हैं। अमित भी पढ़ाई से समय मिलने पर पिता के दुकान में हाथ बंटाता है। संसाधनों के अभाव में भी अमित ने मन लगाकर पढ़ाई की। उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि उसने स्कूल में टॉप किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया।