फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकानदार का बेटा बना स्कूल टॉपर

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी में परचून की दुकान चलाने वाले पिता राकेश कुमार के साथ मौजूद जवाहर नवोदय विद्यालय ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। कस्बे में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले राकेश कुमार के बेटे अमित ने कुमार शर्मा ने 93.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है।
विज्ञापन

अमित ने फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के काली मिट्टी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय राजीवपुरम से कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की है। इनके पिता राकेश फतेहपुर चौरासी कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी हैं। घर में ही छोटी सी परचून की दुकान से वह परिवार का खर्च चलाते हैं। लेकिन उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। मां विंदेश्वरी गृहिणी हैं। अमित भी पढ़ाई से समय मिलने पर पिता के दुकान में हाथ बंटाता है। संसाधनों के अभाव में भी अमित ने मन लगाकर पढ़ाई की। उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि उसने स्कूल में टॉप किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें